Oscars 2017 का एक अट्रैक्शन फैक्टर सनी पवार भी थे. उन्होंने फिल्म 'लॉयन' में देव पटेल के बचपन का रोल किया था.
फिल्म में सहज अभिनय के चलते उन्होंने सभी का ध्यान खींचा तो हाल ही में हुए ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में भी वे दिल
जीतने में कामयाब रहे. अब वह दुनिया भर में अपनी पहचान बनाकर घर लौट आए हैं.
छोटी सी उम्र में बेहद लोकप्रियता पाने
वाले सनी का कहना है कि वह बहुत खुश हैं और उनको ऑस्कर्स अटेंड करके बहुत मजा आया.
मुंबई में कलिना के पास एक छोटी सी बस्ती में रहने वाले सनी पवार को पर्दे पर आने का शौक था. वह अक्सर अपनी मां से इस बारे में कहते भी थे. एयर इंडिया मॉडर्न स्कूल के छात्र सनी को इस रोल के लिए 2000 बाल कलाकारों के बीच से चुना गया था.
वहीं सनी के पापा को डर था कि कहीं इस फिल्म से उसका बचपन दांव पर न लग जाए. लेकिन अब उनको लगता है कि यह
उनके बेटे को आगे बढ़ने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें-
मेधा चावला