क्या इस फिल्म से कॉपी है प्रिया प्रकाश का वायरल सीन? जानें- पूरा विवाद

प्रिया प्रकाश वारियर का वायरल वीडियो अब एक और विवाद में उलझ गया है. दरअसल, सवाल उठ रहे हैं कि क्या अपकमिंग फिल्म किडू का एक सीन इस सीन से कॉपी है, या फिर प्रिया प्रकाश का सीन किडू से कॉपी किया गया है. दोनों के निर्माताओं ने इस संबंध में सफाई दी है.

Advertisement
प्रिया प्रकाश वारियर प्रिया प्रकाश वारियर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

प्रिया प्रकाश वारियर का वायरल वीडियो अब एक और विवाद में उलझ गया है. दरअसल, सवाल उठ रहे हैं कि क्या अपकमिंग फिल्म किडू का एक सीन इस सीन से कॉपी है या फिर प्रिया प्रकाश का सीन किडू से कॉपी किया गया है. दोनों के निर्माताओं ने इस संबंध में सफाई दी है.

 मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो क्ल‍िप के कारण रातोंरात स्टार बन गईं. ये जिस फिल्म का गाना है, उसके निर्देशक की भी काफी तारीफ हुई. लेकिन अब मलयाली फिल्म किडू का एक नया वीडियो वायरल हुआ है. इसे प्रिया प्रकाश के वीडियो से कॉपी बताया गया. इस पर दी सफाई में किडू के निर्माता साबू पीके ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म की एडिटिंग के बाद प्रिया की फिल्म 'ओरू अडार लव' का 'मानिकया मलराय पूवी' शूट हुआ. ऐसे में सवाल उल्टे प्रिया प्रकाश के सीन पर उठते हैं कि क्या इसे किडू से कॉपी किया गया है. देखें किडू का वीडियो:

Advertisement

 दूसरी ओर करीब 28 सेकेंड के एक वीडियो क्लिप से चर्चाओं में आई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और उनकी डेब्यू फिल्म के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गाने के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर स्‍टे दे दिया है. प्रिया की मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के वायरल गाने पर विवाद शुरू हो गया था. गाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. इसके खिलाफ प्रिया ने भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर पर होने वाली किसी भी तरह की क्रिमिनल प्रोसेडिंग पर भी स्थगन आदेश दे दिया. यह भी कहा कि, अगले आदेश तक प्रिया प्रकाश और ओमर लुलु के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement