ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता ने बताया अपनी जान को खतरा

ओम पुरी की डेथ मिस्ट्री में एक नया मोड़ आ गया है. उनकी दूसरी पत्नी नंदिता ने पुलिस को एक लेटर के जरिए कहा है कि उनकी जान खतरे में है...

Advertisement
नंदिता के साथ जुड़े हैं ओम की जिंदगी के कई विवाद नंदिता के साथ जुड़े हैं ओम की जिंदगी के कई विवाद

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता ने अपने और अपने बेटे ईशान की जान को खतरे में बताया है. हालांकि उनकी तरफ से ये अभी साफ नहीं हुआ है कि उनको खतरा किससे है. फिलहाल उन्होंने लेटर लिख कर मुंबई पुलिस से सिक्युरिटी मांगी है.


मीडिया की खबरों के मुताबिक, नंदिता ने जान के खतरे की जानकारी देते हुए को लेटर लिखा जिसे उन्होंने वकील के जरिए पुलिस तक पहुंचाया. लेटर में नंदिता ने ये लिखा है कि जिन लोगों से उनकी और उनके बेटे की जान को खतरा है वो लोग ओम पुरी की प्राॅपर्टी को कब्जे में लेने की कोशिश कर सकते हैं.

Advertisement


नंदिता ने लेटर में ये पूछा है कि ओम पुरी साहब के जाने के बाद अगर वो परिवार के साथ शिफ्ट हो गई हैं तो किसी को दिक्कत क्यों हो रही है. बतौर पत्नी ये उनका हक है. नंदिता ने ये भी लिखा है कि कुछ लोग हैं जो ओम पुरी के फ्लैट को भी कब्जे में लेने की कोशिश में है, हो सकता है कि वो ही लोग हम पर हमला कर दें.

खबरों के मुताबिक, पुलिस को भेजे गए लेटर में नंदिता ने मांग की है कि ये फ्लैट जल्द ही उनके नाम पर कर दिया जाए और इसके बाद अगर उन्हें कुछ होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement