लॉकडाउन में विष्णु पुराण का नहीं चला जादू, TRP में 90s के शोज से पिछड़ा

डीडी भारती पर 14 मई से विष्णु पुराण प्रसारित हो रही है. उस दौर के सफल शोज में विष्णु पुराण को भी गिना जाता है. लेकिन टीआरपी को देख मालूम पड़ता है कि ये शो लॉकडाउन के दौरान दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकामयाब रहा है.

Advertisement
विष्णु पुराण के एक्टर्स विष्णु पुराण के एक्टर्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

लॉकडाउन के दौरान टीवी पर जैसे पुराने शोज की बाढ़ सी आ गई. रामानंद सागर की रामायण से शुरू हुआ ये एक्सपेरिमेंट इस कदर हिट हुआ कि सभी चैनल्स ने पुराने शोज को फिर से टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया. ये सिलसिला अभी भी जारी है. जहां रामायण-महाभारत-श्रीकृष्णा को बंपर टीआरपी मिली, वहीं नीतीश भारद्वाज का शो विष्णु पुराण दर्शकों के बीच उम्मीद के मुताबिक सक्सेसफुल नहीं हो रहा है.

Advertisement

विष्णु पुराण टॉप-5 शोज की टीआरपी लिस्ट में नहीं

डीडी भारती पर 14 मई से विष्णु पुराण प्रसारित हो रही है. लेकिन अभी तक ये शो बार्क रेटिंग की हिंदी GEC कैटिगरी में टॉप-5 शोज में जगह नहीं बना पाया है. वहीं रामायण, महाभारत और श्रीकृष्णा ऐसे सीरियल हैं, जो टेलीकास्ट होते ही टीआरपी की टॉप लिस्ट में शुमार हो गए. उस दौर के सफल शोज में विष्णु पुराण को भी गिना जाता है. लेकिन टीआरपी को देख मालूम पड़ता है कि ये शो लॉकडाउन के दौरान दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकामयाब रहा है.

बता दें, विष्णु पुराण को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. इसे पहली बार 3 जनवरी 2000 को टेलीकास्ट किया गया था. विष्णु पुराण में नीतीश भारद्वाज के अलावा वैदेही अमरुते, सुधीर दलवी, समर जय सिंह, इंद्र मोहन, विक्रांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे. इसके 126 एपिसोड हैं. यह धार्मिक सीरियल भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों पर आधारित है. बता दें, नीतीश भारद्वाज इससे पहले बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण के रोल में दिखे थे.

Advertisement

वहीं अब रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत दूरदर्शन चैनल पर खत्म हो गई है. इन दिनों श्रीकृष्णा चैनल पर लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. बार्क की 20वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में श्रीकृष्णा नंबर वन शो बना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »