फिल्म 'कपूर एंड संस' का नया गाना लेट्स नाचो गाना रिलीज

फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का नया पार्टी सॉन्ग लेट्स नाचो रिलीज हो गया है. इस गाने में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान थिरकते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के सुपरहिट गाने 'लड़की ब्यूटीफुल' के बाद अब फिल्म का एक और पार्टी सॉन्ग रिलीज हो गया है. गाने के बोल हैं 'लेट्स नाचो'.

इस पार्टी सॉन्ग को गाया है बादशाह और बेनी दयाल ने. गाने के हाई बीट्स और फास्ट म्यूजिक पर , सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड बीट्स पर संग हिप हॉप स्टाइल डांस करते हुए अपनी सीरियस इमेज से हटकर कूल लग रहे हैं. गाने में बादशाह का रैप भी ध्यान खींचता है.

Advertisement

फैमिली ड्रामा और लव ट्रायएंगल पर बेस्ड फिल्म 18 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है.

देखें फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का नया गाना 'लेट्स नाचो':

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »