इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करने पर ट्रोल आमिर खान, कहा- अगली फिल्म फ्लॉप होने पर मांगेंगे भीख

पिछले दिनों आमिर खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करते नजर आए थे. लोगों ने एक्टर को रियल हीरो बताया था. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने आमिर खान को ट्रोल किया.

Advertisement
आमिर खान (इंस्टाग्राम) आमिर खान (इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

पिछले दिनों आमिर खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करते नजर आए थे. ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आमिर खान की सादगी और विनम्रता की तारीफ की थी. एक्टर को रियल हीरो बताया था. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने आमिर खान को ट्रोल किया.

Advertisement

कुछ लोगों ने आमिर खान की इस विनम्रता को पब्लिसिटी स्टंट बताया. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- सादगी नहीं भाई पब्लिसिटी. दूसरे एक शख्स ने आमिर के इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करने को 2018 में आई उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने का असर बताया. यूजर ने लिखा- ठग्स... का इफेक्ट. अगर अगली फिल्म फ्लॉप हुई तो शायद एक्टर सड़क पर भीख मांगते नजर आए.

कई यूजर्स ने लिखा कि अगर आमिर खान इकॉनमी क्लास में ट्रैवल भी करते हैं तो इसमें नया क्या है? पता नहीं लोग इस चीज को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं? एक यूजर ने आमिर खान के इकॉनमी ट्रैवलिंग को राजनीति से जोड़ते हुए लिखा- आमिर खान भारत में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि यहां मोदी हैं.

बता दें, आमिर खान की पिछली रिलीज ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान थी. इस मूवी को 2018 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा था. लेकिन मल्टीस्टारर मूवी ठग्स बुरी तरह से फ्लॉप हुई. आमिर ने फिल्म के नहीं चलने की खुद जिम्मेदारी ली. अब उनकी अगली मूवी लाल सिंह चड्ढा है. जिसे 2020 में रिलीज किया जा सकता है. ये मूवी टॉम हैंक्स की 1994 में आई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फ़ॉरेस्ट गंप की रीमेक है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »