जागरण में गाकर शुरू किया था सिंगिंग का सफर, कुछ ऐसी है नेहा कक्कड़ की कहानी

नेहा कक्कड़ की जिंदगी के कई ऐसे पहलू हैं जो हर किसी को पता होने चाहिए क्योंकि उनकी जिंदगी हर किसी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. आइए जानते हैं नेहा कक्कड़ से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें.

Advertisement
नेहा कक्कड़ नेहा कक्कड़

जयदीप शुक्ला

  • मुंबई,
  • 06 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

6 जून को नेहा कक्कड़ का बर्थडे होता है और ऐसे में बर्थडे की खुमारी उनपर दिख भी रही है. ये बात उनके फैन्स से ज्यादा बेहतर भला और कौन जान सकता है जो उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. नेहा कक्कड़ आए दिन अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं. नेहा का ये नजरिया वाकई उन लोगों के लिए एक मिसाल है जो एक उम्र के बाद अपने जन्मदिन को लेकर एक्साइटेड होना छोड़ देते हैं.

Advertisement

ऋषिकेश (उत्तराखंड) में जन्मी नेहा कक्कड़ की पढ़ाई दिल्ली में हुई थी. ये तो हर कोई जानता है कि नेहा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत धार्मिक कार्यक्रमों में भजन गाकर की थी, लेकिन इंडियन आइडल के मंच पर उनकी आवाज को एक अलग पहचान मिली. यहां वो भले ही विजेता नहीं थी लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब जरुर रहीं.

हिंदी और पंजाबी गानों के लिए फेमस नेहा का स्टारडम आज एक सिंगर से ज्यादा है क्योंकि लोग उन्हें सिंगिंग के साथ-साथ परफॉर्म करते हुए भी देखना चाहते हैं और उनका हर गाना दर्शकों के दिलों पर राज करता है.

नेहा कक्कड़ एक खुशमिजाज लेकिन इमोशनल इंसान हैं. एक तरफ जहां उनके फैन्स उन्हें गाता हुए देख खुद भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसी का दुख देखकर नेहा जल्द ही इमोशनल भी हो जाती हैं. नेहा को कई बार किसी शो को जज या होस्ट करते हुए रोते कई बार देखा गया है. नेहा ने बतौर सिंगर जो मुकाम हासिल किया है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है, कई तरह के संघर्ष देखें हैं.

Advertisement

नेहा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनजाने पहलू

नेहा कक्कड़ की जिंदगी के कई ऐसे पहलू हैं जो हर किसी को पता होने चाहिए क्योंकि उनकी जिंदगी हर किसी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. आइए जानते हैं नेहा कक्कड़ से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें-

1) जिस सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में साल 2005 में नेहा कक्कड़ कंटेस्टेंट बन कर गई थीं और कोई खिताब नहीं जीत पाई थीं, उसी इंडिया आइडल में उन्हें दो बार जज बनने का मौका मिला. साल 2018 और साल 2019 में इंडियन आइडल के तीन जजों में एक नाम नेहा का भी था. इसके अलावा वो 2017 में जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प को भी जज कर चुकी हैं.

2) साल 2008 में नेहा ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज किया था, जिसका नाम था ‘NEHA – THE ROCKSTAR’. इस एल्बम का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया था.

3) नेहा कक्कड़ में अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू सॉन्ग साल 2009 में आई फिल्म ब्लू के लिए गाया था. ये फिल्म ब्लू का थीम सॉन्ग था, जिसमें उनके साथ 5 और को-सिंगर्स शामिल थे. लेकिन उनकी पहली फिल्म जिसमें बतौर सिंगर उनका गाना रिलीज हुआ था वो थी फिल्म मीराबाई नॉट आउट. इस फिल्म का गाना हाय रामा उनका बॉलीवुड का पहला गाना था, जिसमें उनके को-सिंगर थे सुखविंदर सिंह. गाने को पसंद किया गया था.

Advertisement

4) नेहा कक्कड़ अपने फैन्स से जुड़ने के लिए अपना खुद का ऑफिशियल ऐप भी लॉन्च कर चुकी हैं जिसका नाम है नेहा कक्कड़. इस ऐप को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और ये बात साबित हो गई थी कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं.

शाहरुख खान को पसंद करती हैं नेहा

5) बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हैं नेहा कक्कड़ के फेवरेट हीरो. शाहरुख के सम्मान में नेहा उनके लिए SRK ANTHEM भी गा चुकी हैं. नेहा ने कई मौकों पर शाहरुख के प्रति अपनी दीवानगी का इजहार किया है. ऐसे में सिंगर का एक्टर के लिए ये एंथम लाजिमी बात थी.

6) नेहा को सोशल मीडिया पर 38.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और इतने ज्यादा फैन्स किसी भी भारतीय सिंगर के नहीं हैं . नेहा फैन्स से रूबरू होने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं. वो लगातार उनके टच में रहती हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर उन्हें सभी का भरपूर प्यार मिलता है.

7) नेहा कक्कड़ को इसी साल 2020 में 15वें मिर्ची अवॉर्ड्स के लिए सोशल मीडिया आइकॉन ऑफ द इयर का अवॉर्ड दिया गया है.

8) नेहा कक्कड़ को प्रो कबड्डी लीग में नेशनल एंथम गाने का गौरव भी प्राप्त हो चुका है जो किसी भी सिंगर के लिए वाकई सम्मान की बात है.

Advertisement

9) नेहा कक्कड़ का पहला सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग ‘सेकेंड हैंड’ जवानी था, जिसे उन्होंने साल 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म कॉकटेल के लिए गाया था. ये गाना उस साल का बड़ा पार्टी नंबर था और लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा. इसके बाद नेहा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए.

10) 11 मई 2020 को नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का एक नया गाना भीगी भीगी रिलीज हुआ है, जिसे अब तक 25 मिनियन से भी ज्यादा दर्शक देख चुके हैं. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है. गागे को फैंस का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है.

लॉकडाउन में नेहा अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट करेंगी ये देखने वाली बात है. साथ ही उनके फैन्स कैसे उनका दिन खास बनाते हैं ये भी जानना दिलचस्प होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »