पत‍ि अंगद बेदी की फिल्म का ट्रेलर देखकर नेहा ने कही ये बात

पिछले महीने अभिनेता अंगद बेदी से शादी रचाने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि फिल्म 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों के साथ अपने पति को काम करते देखना उनके लिए शानदार अनुभव है.

Advertisement
अंगद बेदी-नेहा धूप‍िया अंगद बेदी-नेहा धूप‍िया

ऋचा मिश्रा

  • ,
  • 17 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST

पिछले महीने अभिनेता अंगद बेदी से शादी रचाने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि फिल्म 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों के साथ अपने पति को काम करते देखना उनके लिए शानदार अनुभव है.

नेहा ने यहां शुक्रवार को मिस इंडिया सब-कॉन्टेस्ट के रेड कॉर्पेट पर मीडिया से बात की. फिल्म 'सूरमा' में अंगद पूर्व भारतीय हॉकी स्किपर संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह के किरदार में हैं. नेहा ने कहा कि उन्हें सच में 'सूरमा' का ट्रेलर पसंद आया है. अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए यह बेहद गर्व का क्षण है, क्योंकि मैं फिल्मों से ज्यादा खेलों की प्रशंसक हूं और 'सूरमा' में अंगद को दिलजीत और तापसी के साथ काम करते देखना शानदार है."

Advertisement

यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है. इसका निर्देशन शाद अली ने किया है. फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी.

बता दें नेहा की शादी के बाद अब नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबरें फिर चल पड़ी हैं. इसका कारण है उनकी ड्रेस. वे हाल ही में फेमिना मिस इंडिया  2018 में नजर आई थी. इस दौरान तस्वीरों के आधार पर ये चर्चा जोर पकड़ गई. नेहा की शादी के बाद जब उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा चली तो उनके पिता प्रदीप धूपिया ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था, दोनों स्टार्स का शेड्यूल बहुत बिजी था इसल‍िए उन्होंने सीक्रेट वेड‍िंग की. शादी जल्दबाजी में नहीं हुई है. सब कुछ प्लानिंग के तहत ही हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »