एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ के कई मजेदार बातों का खुलासा किया है. उन्होंने अपने पहले किस, प्रेग्नेंसी, बॉडी शेमिंग से लेकर सबसे सेक्सी बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का नाम बताया है.
दरअसल, ने एक रैपिड फायर राउंड में शादी से लेकर प्रेग्नेंसी सहित कई बातों के बारे में खुलकर बातें की. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि वे मैथ्स में बहुत कमजोर थी लेकिन कभी फेल नहीं हुईं. सबसे पहले किस के सवाल पर नेहा ने बताया कि उन्होंने 20 साल की उम्र में अपना पहला किस किया था. वहीं सबसे सेक्सी चीज के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक उनका दिमाग सबसे सेक्सी है.
बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को यह कहना चाहती हैं नेहा
बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं गाली गलौच तो नहीं दे सकती लेकिन उन्हें इतना कहना चाहूंगी कि जाए और जाकर अपनी जिंदगी जीए. और में से नेहा ने रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर बताया, वहीं करीना कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस. उन्होंने को सबसे सेक्सी बॉलीवुड एक्ट्रेस बताया.
रैपिड फायर के आखिर में जब नेहा से प्यार, सेक्स और पैसे इन तीनों को उनकी महत्ता के अनुसार चुनने को कहा गया तो उन्होंने प्यार के बाद सेक्स और फिर लास्ट में पैसे चुने.
हाल ही में नेहा और उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने बेटी मेहर का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस स्पेशल ओकेजन पर उनकी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
aajtak.in