नव्या नवेली के 'मिस्ट्री मैन' का खुला राज, निकला इस एक्टर का बेटा

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा दो बार एक मिस्ट्री मैन के साथ दिख चुकी हैं. अब उस अंजान शख्स का राज खुल चुका है.

Advertisement
मिस्ट्री मैन के साथ नव्या नवेली नंदा मिस्ट्री मैन के साथ नव्या नवेली नंदा

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 15 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा दो बार एक मिस्ट्री मैन के साथ दिख चुकी हैं. नव्या को उसके साथ कार में देखा गया था और दोनों ही बार वो शख्स अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहा था.

कहा जा रहा था कि वो नव्या के फ्रेंड सर्कल का कोई है, जिसे कैमरे की आदत नहीं है. लेकिन अब एक वेबसाइट की माने तो वो शख्स और कोई नहीं बल्कि एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान हैं.

Advertisement

कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से ही दोनों की दोस्ती हुई है. नव्या यूएस में पढ़ाई करती हैं और फिलहाल मुंबई छुट्टियों पर आई हुई हैं.

बता दें कि मिजान भी बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, नव्या अपने ग्लैमरस फोटोज की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »