बॉक्स ऑफ‍िस पर पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक का जादू, बिजनेस में दूसरे दिन आया उछाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी विवेक ओबेरॉय की फिल्म को काफी दर्शक मिल रहे हैं. फिल्म को मोदी लहर का फायदा मिल रहा है.

Advertisement
नरेंद्र मोदी बायोपिक नरेंद्र मोदी बायोपिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

सिनेमाघरों से लेकर सियासत के मैदान में इन दिनों अगर किसी एक शख्स की धूम है तो वो हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. जहां एक तरफ उनकी पार्टी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार जीत दर्ज की है वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी विवेक ओबेरॉय की फिल्म भी रिलीज हुई. फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. नरेंद्र मोदी बायोपिक की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Advertisement

फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 30.56 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने दूसरे दिन कुल 3 करोड़ 76 लाख रुपये का बिजनेस किया है. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2.88 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को मोदी लहर का फायदा मिल रहा है. तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा कि फिल्म मैट्रो सिटीज में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. जिसकी वजह से बड़ा फायदा हो रहा है. हालांकि तरण ने यह भी कहा कि फिल्म को बिजनेस में तेजी लाने की जरूरत है.

चुनाव के नतीजे आने के बाद फिल्म रिलीज की गई है और शानदार कमाई भी कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड से हो रही है. जबकी दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे है.

Advertisement

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी मोदी के चाय बेचने से लेकर देशसेवा करने तक और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाती है. फिल्म की कहानी का अंत साल 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम पद की शपथ लेने पर होता है. फिल्म में जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता, बोमन ईरानी, मनोज जोशी, राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारे हैं. विवेक ओबेरॉय की फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »