नच बलिए 10 में दिखेगी आसिम-हिमांशी की जोड़ी? सिंगर ने बताया

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज दोनों ही लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. हिमांशी अक्सर लॉकडाउन के दौरान अपने घर की वीडियो शेयर करती रहती हैं.

Advertisement
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना आसिम रियाज और हिमांशी खुराना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

बिग बॉस सीजन 13 की सबसे चर्चित जोड़ियों के बारे में पूछा जाए तो जाहिर है सबसे पहले सिद्धार्थ-शहनाज और आसिम-हिमांशी का नाम जेहन में आता है. हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ज्यादातर वक्त अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते रहे वहीं आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने हमेशा खुलकर इसे प्यार का नाम दिया. दोनों का ये रिश्ता बिग बॉस खत्म होने के बाद भी चल रहा है. दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं और ये गाना काफी पॉपुलर हुआ.

Advertisement

फैन्स इस जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे और अब गुड न्यूज ये है कि हिमांशी खुराना ने ये बात कुबूल की है कि उन्हें और आसिम को नच बलिए 10 के लिए ऑफर मिला है. जूम डिजिटल के साथ बातचीत में हिमांशी ने बताया, "बातें जरूर चल रही हैं लेकिन अभी मैं कुछ कह नहीं सकती हूं. तो बस यही है कि मैं अभी कुछ नहीं कह सकती क्योंकि हम सब लॉकडाउन में हैं. हम कुछ नहीं कह सकते कि कब चीजें हकीकत के धरातल पर आएंगी."

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज दोनों ही लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. हिमांशी अक्सर लॉकडाउन के दौरान अपने घर की वीडियो शेयर करती रहती हैं. उन्होंने खाना बनाते हुए और डांस करते हुए कई वीडियो शेयर की हैं जो काफी वायरल हुईं.

Advertisement

म्यूजिक वीडियोज में छाए आसिम

बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 में आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप रहे थे. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को तगड़ा कॉम्पटीशन दिया था. सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विजेता रहे. आसिम रियाज बिग बॉस के खत्म होने के बाद कुल मिलाकर 2 म्यूजिक वीडियो में काम करते नजर आ चुके हैं. देखना होगा कि अब वह नच बलिए में नजर आते हैं या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »