तमिलनाडु में 6 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी कोई फिल्म, ये है वजह

तमिलनाडु में फिल्मों पर जीएसटी के अतिरिक्त स्थानीय कर लगाने के विरोध में प्रोड्यूसर्स और थियेटर मालिक हड़ताल पर

Advertisement
तमिलनाडु में मल्टीप्लेक्स हड़ताल तमिलनाडु में मल्टीप्लेक्स हड़ताल

हिमानी दीवान

  • चेन्नई,
  • 04 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

तमिलनाडु में आने वाले शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी. राज्य सरकार के फिल्मों पर टैक्स संबंधी एक सर्कुलर जारी करने के बाद तमिलनाडु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीपीएफसी)  ने ये फैसला किया है. साथ ही इस राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रोड्यूसर्स काउंसिल और मल्टीप्लेक्स थियेटर मालिक हड़ताल पर चले गए हैं.

 Local TN based multiplexes will take call on "TN government double taxation" policy after Wednesday meeting of Theater Owners Association2/2

Advertisement
बता दें कि 29 सितंबर को राज्य सरकार की तरफ से गैर-तमिल फिल्मों पर 20 %और तमिल फिल्मों पर 10 % कोरपोरेशन टैक्स लगाए जाने के संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया था. ये टैक्स 28 %जीएसटी के अतिरिक्त लगेगा. इसके बाद थियेटर मालिकों और फिल्म प्रोड्यूसर्स को 38-48 % टैक्स देना होगा. इस मुद्दे पर दो महीने पहले भी तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने विरोध जताया था. उस वक्त तब वित्त राज्य मंत्री जयाकुमार ने इस मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था. लेकिन इसके बाद भी जो सर्कुलर जारी किया गया है, उसके चलते टैक्स की दोगुनी मार प्रोड्यूसर्स और थियेटर मालिकों पर पड़ सकती है. जानकारों की मानें, तो इस फैसले के बाद से मल्टीप्लेक्स बिजनेस पर गहरा असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि यहां ज्यादातर लोग गैर तमिल फिल्में देखने ही आते हैं. 20 % अतिरिक्त टैक्स लोगों की जेब पर बोझ बन जाएगा.इसी के विरोध में फिल्म प्रोड्यूसर्स और थियेटर मालिक मंगलवार से हड़ताल पर हैं.

तमिलनाडु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीपीएफसी) का कहना है कि 18-28% जीएसटी और पायरेसी के चलते उन्हें पहले ही काफी नुकसान उठा पड़ रहा है. इस अतिरिक्त टैक्स से उनका बिजनेस काफी प्रभावित होगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »