मीरा ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, शाहिद को भरना पड़ा जुर्माना

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को अपनी वाइफ मीरा राजपूत की एक गलती की वजह से जुर्माना भरना पड़ गया. जानें, पूरी बात...

Advertisement
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर मीरा राजपूत और शाहिद कपूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आजकल अपनी वाइफ और बेटी के साथ फैमिली टाइम बिता रहे हैं. हाल में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ लंच पर गए थे और उनकी गाड़ी नो पार्किंग में लगी होने की वजह से मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उन पर जुर्माना लगा दिया.

स्पॉटब्वॉय नाम की वेबसाइट की खबर के अनुसार शाहिद और मीरा बेटी मीशा के साथ बांद्रा के किचन गार्डन रेस्टोरेंट में लंच के लिए गए थे. इसी दौरान वो गाड़ी पार्क करके रेस्टोरेंट में चले गए. जब लंच करके वापस आए तो ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्होंने गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी की है. खास बात ये थी कि ड्राइविंग मीरा कर रहीं थीं और उन्हें नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए 2000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा.

Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्रिटी कपल ने बिना किसी बहस के अपनी गलती मानते हुए जुर्माना भर दिया. वैसे ऐसा कम ही देखने को मिलता है. कई बार बड़े-बड़े सेलेब्स भी इन छोटी-छोटी बातों पर बहस करते दिख जाते हैं.

शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रखते हैं और अपनी फैमिली की फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. फिलहाल शाहिद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement