लव सोनिया में सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस देंगे मनोज बाजपेयी, ट्रेलर से न हों कन्फ्यूज

एक्टर मनोज बाजपेयी गली गुलियां में एक साइको का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपकमिंग फिल्म लव सोनिया के बारे में भी एक दिलचस्प खुलासा किया.

Advertisement
मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

एक्टर जल्द ही फिल्म गली गुलियां में नजर आएंगे. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आज तक से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया. साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म लव सोनिया के बारे में भी एक राज खोला. मनोज ने बताया कि फिल्म लव सोनिया में वह मुख्य किरदार के तौर पर नहीं हैं बल्कि सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस दे रहे हैं.

Advertisement

चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़ी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी को दिखाया गया है. ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही ज्यादातर लोग यह मान रहे थे कि फिल्म में वह अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म गली गुलियां की बात करें तो यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है और इसमें सहाना गोस्वामी, रणवीर शौरी, नीरज कवि अन्य अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में मनोज का किरादर एक इलैक्ट्रीशियन का है.

ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब आपको किसी किरदार को खुद में उतारना होता है तो आपको 24 घंटे उसी किरदार में रहना होता है. मनोज ने बताया कि क्योंकि उनका किरदार मानसिक रूप से विक्षिप्त है तो उन्हें पूरे वक्त उस किरदार को खुद में आत्मसात करना होता था. एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें लगा कि वह अब इस किरदार को और नहीं कर पाएंगे और टूट जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »