तलाक के बाद भी सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा नाम के साथ लगात‍ी हैं 'खान'

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने तलाक के बाद भी लगाती है अपने नाम के साथ खान, जानें क्या है वजह...

Advertisement
मलाइका और अरबाज मलाइका और अरबाज

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदला है, वह अब भी अपने नाम के पीछे 'खान' लगा रही हैं.

हाल ही में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान का तलाक हो गया. लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि तलाक के बाद भी मलाइका अरोड़ा ने अपना सरनेम 'खान' नहीं बदला. उनके ट्विटर, इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर आज भी उनका नाम मलाइका अरोड़ा खान ही है.

Advertisement

अभिनेत्री का इंस्टाग्राम पर आधिकारिक नाम 'मलाइका अरोड़ा खान' और जबकि उनकी ईमेल आईडी 'मलाइका अरोड़ा ऑफिशयल' है. अरबाज और मलाइका की शादी 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे और हाल ही में दोनों ने अपनी 18 साल की शादी को कानूनी तौर पर खत्म कर दिया. दोनों का एक बेटा अरहान खान है.

मलाइका ने अरबाज से एलिमनी के रूप में 15 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन इस बात की अब तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया. लेकिन अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं.


अपने अलग होने के बाद भी यह जोड़ी कई मौकों पर साथ नजर आ चुकी है. जस्टिन बीबर के कॉन्‍सर्ट से पहले यह दोनों मॉरिशस में अरबाज की बहन अर्पिता के बेटे आहिल के बर्थडे के लिए भी पहुंचे थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement