भारत में रिलीज के महीने भर बाद ही चीन में रिलीज होगी यह फिल्म

लव सोनिया चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित फिल्म है और इसका ट्रेलर रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया था. फिल्म के संवेदनशील विषय और इसमें किए गए काम के आधार पर इसने खूब सुर्खियां बटोरीं. कई फिल्म फेस्टिवल्स में अवॉर्ड्स जीतने के बाद अब इसे पहले भारत में और फिर चीन में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement
फ्रीडा पिंटो फ्रीडा पिंटो

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

लंदन और मेलबर्न में स्टैंडिंग ओवेशन और अवॉर्ड्स जीतने के बाद अब तबरेज नूरानी की फिल्म चीन में रिलीज के लिए तैयार है. सितंबर में भारत में रिलीज होने के बाद लव सोनिया अक्टूबर में चीन में रिलीज होगी. चाइल्ड ट्रैफिकिंग की सच्ची कहानियों पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर आधारित है जो दिलों को झकझोर कर रख देता है.

Advertisement

बेस्ट इंडियन फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर समेत कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी इस फिल्म के अब भारत और चीन में जलवा दिखाने की बारी है. आमतौर पर जब कोई फिल्म भारत में रिलीज होती है तो इसके 12-18 महीने बाद इसे चीन में रिलीज किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में फिल्म को रिलीज करने से पहले एक लंबी प्रक्रिया होती है जिससे मेकर्स और फिल्म को गुजरना होता है.

हालांकि लव सोनिया के मामले में ऐसा नहीं है. इस फिल्म की रिलीज के बाद इसे दुनिया भर में मिली प्रतिक्रियाओं के चलते चीन के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने इसे हाथों-हाथ खरीद लिया है. बावजूद इसके कि फिल्म अभी भारत में रिलीज ही नहीं हुई है. चीनी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा देखा गया है कि बॉलीवुड की भावनाओं से लबरेज फिल्में अच्छा करती हैं और एक्शन-थ्रिलर फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पातीं. ऐसे में लव सोनिया से मेकर्स को खासी उम्मीदें हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »