सलमान की फिल्म के गाने पर कटरीना का डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री अपने नाम को लेकर विवादों में रही थी जिसके बाद इसका नाम बदला गया. पहले इसका नाम लवरात्रि था.

Advertisement
कटरीना कैफ (फोटोः इंस्टाग्राम) कटरीना कैफ (फोटोः इंस्टाग्राम)

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म '' इस शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो गई. फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा लीड रोल में हैं और एक्ट्रेस वारिना हुसैन फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म का गाना 'छोगाड़ा तारा' काफी पॉपुलर हुआ है और अब लोग इस गाने पर स्टेप करते हुए अपने वीडियोज इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में कटरीना कैफ ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो में कटरीना अपने दो साथियों के साथ इस गाने पर डांस कर रही हैं. उनके स्टेप्स वाकई काफी स्मूथ हैं. सलमान खान के साथ फिल्म एक था टाइगर और में काम कर चुकीं जल्द ही उनके साथ फिल्म भारत में भी नजर आएंगी. भारत में सलमान खान के साथ काम करने का मौका कटरीना को प्रियंका के वॉकआउट करने के चलते मिला है.

फिल्म में पहले फीमेल लीड रोल प्ले कर रही थीं लेकिन फिर उन्होंने यह रोल करने से इनकार कर दिया जिसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर को कटरीना कैफ का नाम सूझा. द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज के लिए शुभकामनाएं, तुम कमाल करने वाले हो आयुष शर्मा. शुक्रिया मेरे ट्रेनर अश्विन और नीतीश मेरे बैकअप डांसर बनने के लिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »