बीयर पीने से ठीक होता है डिप्रेशन? कार्तिक आर्यन के सवाल पर डॉक्टर का जवाब

कार्तिक आर्यन ने एपिसोड की शुरुआत यह कहकर की कि जागरूकता फैलाने में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने मनोचिकित्सक डॉक्टर गीता जयराम से बात की. इस वीडियो को कार्तिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

Advertisement
डॉक्टर गीता जयराम और कार्तिक आर्यन डॉक्टर गीता जयराम और कार्तिक आर्यन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

कार्तिक आर्यन ने अपने चैट शो कोकी पूछेगा का नया एपिसोड लेकर आ गए हैं और इस बार वे डिप्रेशन को लेकर बात कर रहे हैं. इस एपिसोड में कार्तिक आर्यन ने मनोचिकित्सक डॉ. गीता जयराम के साथ मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन के मुद्दों पर बात की है. कार्तिक ने अपने शो में जॉन हॉपकिंस अस्पताल, बाल्टीमोर की मनोचिकित्सक डॉक्टर गीता जयराम से डिप्रेशन को लेकर चर्चा की. इस वीडियो को कार्तिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

Advertisement

कार्तिक आर्यन ने एपिसोड की शुरुआत यह कहकर की कि जागरूकता फैलाने में कुछ भी गलत नहीं है. वे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताते हैं. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर गीता जयराम से मिलवाया और उन्हें कहा कि वे डी शब्द का उपयोग न करके इसे देवदास कहेंगे. डॉक्टर गीता ने इसपर कहा कि डिप्रेशन का नाम लेना जरूरी है क्योंकि इस बारे में बात होना जरूरी है और उसके लिए डिप्रेशन का नाम लेना भी जरूरी है.

कार्तिक आर्यन ने पूछे जरूरी सवाल

कार्तिक ने मनोचिकित्सक गीता से सवाल पूछा कि डिप्रेशन में होने के वास्तविक संकेत क्या हैं? मेरा दोस्त कहता है कि बियर से डिप्रेशन ठीक हो जाता है. क्या शराब डिप्रेशन के लिए एक वास्तविक इलाज है? क्या डिप्रेशन और आत्महत्या सह-संबंधित हैं? कार्तिक आर्यन ने इन सवालों को न केवल अपनी समझ के लिए बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी पूछा कि जो दर्शक इसे देख रहे हैं वे इसके बारे में जागरूक हों सकें.

Advertisement

इन सभी सवालों के जवाब डॉक्टर गीता ने कहा कि लोग डिप्रेशन के लक्षण अन्य बीमारियों की तरह ही होते हैं बस हमें नजर नहीं आते बल्कि महसूस होते हैं. आपका बातों को लेकर परेशान होना, ये समझना कि आपके परिवार को आपकी जरूरत नहीं है और जो भी बुरा हो रहा है आपकी वजह से है ये सब डिप्रेशन की निशानी है. डिप्रेशन और आत्मह्त्या को अक्सर साथ में जोड़ा जाता है और काफी हद तक ये दोनों जुड़े हुए भी हैं. शराब के सेवन पर डॉक्टर गीता बोलीं कि इससे कोई फायदा नहीं है आपके शराब पीने या ड्रग्स लेने से आपकी बीमारी और खराब होती है.

शादी को लेकर किया मजाक

कार्तिक ने मस्ती में डॉक्टर गीता जयराम को ये भी बताया कि जब वो गुस्सा होते हैं तो उनकी मां कहती हैं कि उनकी शादी करवा देनी चाहिए. उन्होंने पूछा कि क्या ये सही है? डॉक्टर गीता ने हंसते हुए कहा कि हम भारतियों को ऐसा लगता है कि शादी हर बात का इलाज है, लेकिन ऐसा नहीं है.

बता दें कि कार्तिक आर्यन अपने शो कोकी पूछेगा में हर बार किसी नए विषय पर बात करते हैं. डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ के बारे में बात करने का वादा उन्होंने फैन्स से अपने #AskKartik सेशन के दौरान किया था, जब उनसे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ कहने के लिए कहा गया था.

Advertisement

कार्तिक आर्यन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं. इन फिल्मों की शूटिंग कब शुरू होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »