करीना ने खोला तैमूर की क्यूटनेस का राज, कहा- खूब खाया था घी

करीना कपूर खान और सैफ अली खान साल 2016 के अंत में प्यारे से बेबी बॉय तैमूर के पेरेंट्स बने हैं. हाल ही में तैमूर कपूर या फिर पटौदी खानदान में से किसे पड़ा हैं, को लेकर चर्चा में है. आइए जानें, करीना का क्या है जवाब...

Advertisement
तैमूर अली खान और करीना कपूर खान तैमूर अली खान और करीना कपूर खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेबी बॉय तैमूर साल की शुरुआत से ही खबरों में लगातार बना हुआ है. फिर चाहे बर्थ की पहली फोटो वायरल होना हो या फिर नाम को लेकर उठा विवाद. तैमूर ने सेलेब्रिटी किड के रूप में अपनी पहचान पुख्ता कर ली है. हाल में उसके लुक्स को लेकर भी खबरें आ रही हैं कि वो अपनी मां के खानदान पर गया है या फिर पटौदी की नवाबी का रौब उसमें है.

Advertisement


अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेकरार हैं तो अपनी फेसबुक लाइव चैट पर इसका जवाब दिया है.

करीना कपूर खान ने अपनी डाइटीशियन के साथ बात करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा बेटा इतना सुंदर है और ये सिर्फ मेरी वजह से नहीं है बल्क‍ि उसके अंदर पठानों वाली बात भी है. इन सबके अलावा उसके लुक्स के पीछे मेरे घी खाने का भी योगदान है.

और सोचिए आपको लगता था कि घी सिर्फ फैट बढ़ाता है.

करीना ने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि उनका बेटा उनके लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा है. करीना का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को बहुत एंजॉय किया है और अब वह अपने बच्चे के आने के बाद बहुत खुश हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement