महिला दिवस पर कुछ इस अंदाज में होगा 'की एंड का' का सॉन्ग लॉन्च

महिला दिवस पर करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' का गाना अनोखे अंदाज में लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement
फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर और करीना कपूर फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर और करीना कपूर

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 07 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म 'की एंड का' का अगला गाना एक खास अंदाज में लॉन्च किया जाएगा.

महिला दिवस यानी 8 मार्च को मुंबई के पांच सितारा होटल में फिल्म का गीत 'मोस्ट वांटेड मुंडा' लॉन्च किया जाएगा. यह कोई रेगुलर सॉन्ग लॉन्च नहीं होने वाला है बल्कि इस कार्यक्रम के दौरान हर तरफ सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी.

Advertisement

फिल्म की क्रिएटिव टीम ने विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया है की यह गाना अगर महिला दिवस पर लॉन्च किया जाएगा तो सिर्फ लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी इसे एक नया रूप देगी.

वैसे फिल्म के दो गाने पहले से ही हिट हैं. खान स्टारर इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 1 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »