अपनी बायोग्राफी में करण जौहर ने अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में किया खुलासा

करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में खुलासा किया है.

Advertisement
करण जौहर करण जौहर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST

करण जौहर की सेक्सुएलिटी के बारे में तरह-तरह की बातें की जाती हैं. जितनी उनकी फिल्में चर्चा में रहती हैं उतनी ही उनकी सेक्सुअल लाइफ भी लोगों के बहस का मुद्दा रहती है.


हालांकि ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की. लेकिन अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में करण ने बताया है कि वो होमोसेक्सुअल हैं या नहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया ने करण की किताब के कुछ अंश छापे हैं, जिसमें करण ने लिखा है, 'सब जानते हैं मेरी सेक्सुएलिटी क्या है. लेकिन अगर मुझे अपने मुंह से कहना पड़े तो मैं ऐसा नहीं कह सकता. क्योंकि मैं एक ऐसे देश में रहता हूं जहां मुझे ऐसा कहने के कारण शायद जेल भी हो सकती है.

Advertisement


उन्होंने लिखा है, 'मैं कहना बस इसलिए नहीं चाहता क्योंकि मैं एफआईआर के चक्करों में नहीं पड़ना चाहता. मेरे पास जॉब है, मेरी कुछ कमिटमेंट है, मेरे कंपनी में बहुत लोग काम करते हैं, मैं बहुत लोगों के प्रति जवाबदेह हूं. मैं कोर्टरुम में नहीं बैठना चाहता.'

ने होमोफोबिया और सोशल मीडिया पर गालियों का शिकार होने के बारे में भी किताब में लिखा है. 'मैं इस देश में होमोसेक्सुएलिटी का पोस्टर ब्वॉय बन गया हूं. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं. ट्विटर पर मुझे बहुत गालियां पड़ती हैं. मैं रोज तकरीबन 200 ऐसे पोस्ट पढ़ता हूं, जिसमें लिखा रहता है, 'यहां से निकल जाओ, तुम हमारे देश और समाज को गंदा कर रहे हो.' अब मैंने इन सब बातों पर हंसना सीख लिया है.

Advertisement


उन्होंने आगे एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि एक एयरपोर्ट में एक आदमी जो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ था, मुझसे पूछता है कि क्या आप होमो हो? मैंने उसकी तरफ देख कर कहा कि क्यों, तुम्हें दिलचस्पी है क्या? उसने कहा, हे! क्या-क्या क्या. मैंने कहा, क्या-क्या मत करो और मैं वहां से चला गया.

बहुत दिनों तक ये खबरें भी आईं थीं कि करण जौहर और के बीच के रिश्ते कुछ और ही हैं. इस पर करण ने लिखा है, 'शाहरुख के साथ अपने रिश्तों की बात सुनकर मुझे बहुत चोट पहुंची थी. मैं एक हिंदी चैनल को इंटरव्यू दे रहा था. मुझसे शाहरुख के बारे में पूछा गया, 'ये अनोखा रिश्ता है आपका.' उसने जिस तरीके से वो बात कही मुझे बहुत गुस्सा आया. मैंने उससे पूछा कि अगर मैं पूछूं कि अगर आप अपने भाई के साथ सोएंगे तो आपको कैसा लगेगा? इस पर उसने कहा, आपका क्या मतलब है? आप मुझसे ऐसा सवाल कैसे पूछ सकते हैं? मैंने कहा, आप मुझसे कैसे पूछ सकते हैं? मेरे और शाहरुख के रिश्ते में जितने भी उतार-चढ़ाव आए लेकिन शाहरुख मेरे लिए पिता के जैसे हैं, बड़े भाई के जैसे हैं.


सेक्स के बारे में बताते हुए करण ने लिखा, 'मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी. ये न्यूयॉर्क में हुआ था. उस समय तक सेक्स के बारे में मेरा कोई अनुभव नहीं था. यहां तक कि जब मैं छोटा था तब भी सेक्स के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ था.'

Advertisement

इसका कारण बताते हुए करण ने लिखा, 'बड़े होते समय मेरे दिमाग में बहुत सी चीजें घूम रही थीं. सेक्स के बारे में सोचकर ही मुझे अजीब सा लगने लगता था. मैं डर गया था सोच कर कि मुझे कुछ फील क्यों नहीं होता? मैं कुछ करता क्यों नहीं? मैं इस विषय में किसी से बात भी नहीं करना चाहता था. उस समय मैं अपने वजन को लेकर भी चितिंत था. 'कुछ-कुछ होता है' के बाद मैंने अपने लुक्स पर काम करना शुरू किया. मैंने अपना वजन भी घटाया. मुझमें थोड़ा कॉन्फिडेंस भी आया. उसके बाद देश के बाहर मैंने पहली बार सेक्स किया.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement