महिला कॉमेडियन पर अक्षय के कमेंट से विवाद, भड़के पिता ने कहा- माफी मांगें

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में अक्षय कुमार ने कॉमेडियन मल्लिका दुआ पर किया ये कमेंट, नाराज हुआ मलिका के पापा विनोद दुआ.

Advertisement
(बाएं)मलिका दुआ, अक्षय कुमार (दाएं) (बाएं)मलिका दुआ, अक्षय कुमार (दाएं)

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

कॉमेडियन मल्लिका दुआ के पिता और जाने-माने जर्नलिस्ट विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के एक कमेंट पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि उन्होंने उनकी बेटी के लिए काफी भद्दे, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

इसे लेकर उन्होंने फेसबुक पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने लिखा है कि अक्षय कुमार महामूर्ख हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी खराब है. बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने नये शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अपनी को-वर्कर मलिका दुआ से कहा था कि आप बेल बजाओ, मैं आपको बजाता हूं.

Advertisement

विनोद दुआ ने इस पर आपत्ति करते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखी है. उन्होंने इसके लिए अक्षय के सेंस ऑफ ह्यूमर पर तो सवाल उठाए ही हैं, शो के चैनल स्टार प्लस के इंटरटेनमेंट को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

मल्लिका ने भी उस वीडियो की क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूछा है कि क्या किसी को ये इंटरटेनिंग लगा?

आईएएनस से बातचीत में विनोद ने कहा कि मैं स्टार प्लस से इसके लिए माफी मांगने को नहीं कहूंगा, क्योंकि उन्होंने इस संवाद को ऑन एयर नहीं किया है, लेकिन इस मामले में अक्षय को जरूर माफी मांगनी चाहिए.

अक्षय इस शो में सुपर जज बने हैं. इस पूरे मामले पर उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि शो के बारे में अक्षय जरूर कहते रहे हैं कि जब उनसे इस शो में शामिल होने के लिए पूछा गया था, तो उन्होंने बिना देर किए हामी भर दी थी. इसकी वजह है कॉमेडी के लिए उनका प्यार.

Advertisement

इस शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी मेंटर की भूमिका में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »