जिया खान को सुसाइड के लिए सूरज पंचोली ने ही उकसाया था, आरोप तय!

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली के खिलाफ मुंबई सेशन कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. कोर्ट ने सूरज के खि‍लाफ जिया खान को उकसाने और सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप तय किया है.

Advertisement
सूरज, जिया खान सूरज, जिया खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली के खिलाफ मुंबई सेशन कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. कोर्ट ने सूरज के खि‍लाफ जिया खान को उकसाने और सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप तय किया है. इस मामले पर सुनवाई अगले महीने होगी. 

पहले आईं थी सूरज को राहत मिलने की खबरें

इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान सूरज के वकील ने उनका बचाव किया था. उन्होंने दलील दी थी कि इस केस के चक्कर में उनके जीवन का कीमती वक्त बर्बाद हो चुका है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत अब तक हाथ नहीं लगा है. तब सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने सूरज को बड़ी राहत देते हुए उनपर और जांच रोकने के आदेश दे दिये थे. बता दें कि 3 जून 2013 को  जिया खान की मौत हो गई थी. छानबीन के कुछ दिन बाद जिया का सुसाइड लेटर हाथ लगा जिसमें सूरज द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने की खबर थी. जिसके बाद 10 जून 2013 को सूरज पंचोली को हिरासत में ले लिया गया था.

Advertisement

बता दें कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने सुसाइड कर पूरे बॉलीवुड जगत को चकित कर दिया था. एक्ट्रेस ने अपनी मौत से पहले सूरज पंचोली पर लेटर लिखकर प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया था.

पीएम से भी मदद मांग चुकीं हैं जिया की मां राबिया

एक्ट्रेस जिया की मां राबिया लगातार इस मामले में न्याया की गुहार लगाती रहीं हैं. उन्होंने PM मोदी को एक खत भी लिखा था और कहा था, पुलिस ने हत्या को सुसाइड मामला बनाया है. इससे पहले राबिया खान ने सूरज पंचोली के खिलाफ जांच की अर्जी डाली थी जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था. साथ ही सूरज के पिता आदित्य पंचोली के कॉल डेटा रिकॉर्ड को चेक करने की मांग को भी ठुकरा दिया था. हालांकि केस के ट्रायल के दौरान ब्लैक बेरी मसेंजर में जिया और सूरज के बीच हुए संवादों को पेश करने के लिये प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की स्वीकृति दे दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »