जाह्नवी के एक्स 'बॉयफ्रेंड' ने देखी धड़क, ऐसे किया रिएक्ट

जाह्नवी कपूर के कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया ने धड़क देख ऐसे रिएक्ट किया है.

Advertisement
धड़क में जाह्नवी कपूर धड़क में जाह्नवी कपूर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

जाह्नवी कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो गई. गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें जाह्नवी के परिवार, दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. स्क्रीनिंग पर जाह्नवी के कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया भी आए थे. 'धड़क' देख उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फीलिंग व्यक्त की.

शिखर ने फिल्म का टाइटल स्लाइड शेयर किया और दिल का इमोजी बनाया. उन्होंने जाह्नवी को अपनी स्टोरी पर टैग भी किया.

Advertisement

जाह्नवी और शिखर का रिश्ता 2016 में लाइमलाइट में आया था, जब उनकी किस करते हुई तस्वीर वायरल हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला था.

अफेयर खत्म हो जाने के बाद भी दोनों की दोस्ती में दरार नहीं आई. आपको बता दें कि शिखर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं.

इसके पहले सारा अली खान और शिखर के भाई वीर पहरिया की अफेयर की अफवाह भी उड़ चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement