क्या अंधविश्वासी हैं जाह्नवी कपूर? फिल्म रूहीआफ्जा के बारे में कही ये बात

रूहीआफ्जा का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी. वह रूही और अफसाना नाम के किरदार को निभाएंगी.

Advertisement
जाह्नवी कपूर जाह्नवी कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2019,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रूहीआफ्जा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं. लेकिन जाह्नवी अपनी फिल्म के बारे में बात करने को लेकर थोड़ी सी अंधविश्वासी हैं. बुधवार को ग्राजिया मिलेनियल अवॉर्डस में जाह्नवी से फिल्म को लेकर बातचीत की गई.

उन्होंने कहा, "फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छे से हो रही है. आप मुझे अंधविश्वासी कहें या पुराने विचारों वाली कहें, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा बात करूंगी तो उसे बुरी नजर लग सकती है. इसलिए मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी. फिल्म का हिस्सा बन कर और इसमें शामिल लोगों के साथ काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं."

Advertisement

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही जाह्नवी ने 'रूहीआफ्जा' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी. फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव दिखेंगे. इसे दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं. यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में जाह्नवी डबल रोल में नजर आएंगी. वह रूही और अफसाना नाम के किरदार को निभाएंगी.

एक इंटरव्यू के दौरान दिनेश विजान ने फिल्म की कास्ट की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था, ''हम इस फिल्म के लिए टैलेंटेड एक्टर्स को कास्ट कर काफी खुश हैं. रूही अफ्जा के लिए हमें ऐसे एक्टर्स की जरूरत थी जो किरदार को समझे और उसमें पूरी तरह से घुस जाए. राव और वरुण बेहतरीन एक्टर्स हैं. फीमेल लीड के रूप में हमें जाह्नवी जैसी ही एक्ट्रेस चाहिए थी जो दो अलग पर्सनैलिटी के किरदार को आसानी से निभा सके.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »