बस एक सेल्फी दिलाएगी 'काबिल' की सक्सेस पार्टी में एंट्री

'काबिल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है और इसकी सक्सेस पार्टी भी जल्द होने वाली है. लेकिन अगर आप भी इस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, तो सुनिए रितिक की ये बात...

Advertisement
यामी गौतम और रितिक रोशन यामी गौतम और रितिक रोशन

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी 'काबिल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. रिलीज के बाद से इस फिल्म ने 90.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.


रितिक रोशन और यामी गौतम दोनों ही के सक्सेस से काफी खुश हैं. अब 'काबिल' की पूरी टीम अपने फैंस को फिल्म को पसंद करने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती है. इसके लिए ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ऑडियंस को 'काबिल' के स्टार्स से मिलने का एक अच्छा मौका दिया है.

Advertisement

वीडियो में रितिक ने बताया कि जो लोग 'काबिल' देखने जा रहे हैं वो अपनी मूवी टिकट के साथ अपनी सेल्फी रितिक को ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर #celebrateKaabil पर शेयर करें. 500 लकी लोगों को फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement