फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करके बुरे फंसे ऋतिक, पुलिस से शिकायत

फिटनेस फ्रीक ऋत‍िक रोशन ने हाल में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया था और इसके बाद उन्होंने घर से लेकर दफ्तर तक साइकिल चलाई थी.

Advertisement
ऋत‍िक रोशन ऋत‍िक रोशन

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

फिटनेस फ्रीक ऋत‍िक रोशन ने केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया था जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लोग उन्हें सोशल मीड‍िया पर करने लगे. एक्टर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में एक्टर व्यस्त सड़क के बीच फिटनेस ट‍िप्स देते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस वीड‍ियो के पोस्ट होते ही एक्टर को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. अब ये मामला इतना गंभीर हो चला है कि मुंबई पुल‍िस भी ऋत‍िक रोशन के वीड‍ियो पर गंभीरता से गौर कर रही है.

Advertisement

दरअसल वीड‍ियो में ऋत‍िक रोशन सेफ्टी का ख्याल न रखते हुए सेल्फी लेते हुए साइकिल चलाते दिख रहे हैं. वीड‍ियो में एक्टर के आस-पास तेजी से गाड़ियां और ट्रक चलते दिखाई दे रहे हैं. ऋत‍िक के वीड‍ियो पर एक यूजर ने मुंबई पुल‍िस को टैग करते हुए लिखा कि वीड‍ियो देखकर अब आप क्या करेंगे? यूजर ने ऋत‍िक रोशन से भी कहा कि आपको ये साइकिल किसी खुले मैदान में चलानी चाह‍िए थी, व्यस्त सड़क पर नहीं. इस ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुल‍िस ने यूजर से लोकेशन डिटेल और जानकारी मांगी है.

बता दें राठौर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें वह देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं. यह चैलेंज विश्व योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर किया गया है. राज्यवर्धन सिंह राठौर ने विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋत‍िक रोशन को ये फिटनेस चैलेंज द‍िया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »