रैप स्टार बादशाह और यो यो हनी सिंह में एक पार्टी के दौरान हुई हाथापाई?

एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में रैप स्टार यो यो हनी सिंह और बादशाह आपस में भिड़े.

Advertisement

पूजा बजाज

  • ,
  • 30 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

कभी एक दूसरे के साथ ने रैप स्टार हनी सिंह और बादशाह को म्यूजिक इंडस्ट्री में बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाया था. म्यूजिक इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों ने साथ में मिलकर अपने गानों के जरिए पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक दर्शकों के दिल पर राज किया, आज भी कर रहे हैं लेकिन मिलकर नहीं एक दूसरे से अलग होकर.

Advertisement

और बादशाह में मनमुटाव और एक दूसरे पर तंज कसने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. मौजूदा वक्त में ए‍क दूसरे के दुश्मन बन चुके बादशाह और के बारे में हाल ही में खबरें आई हैं कि दोनों के बीच एक पार्टी में कहासुनी हो गई और यह बात झड़प तक पहुंच गई. मिड डे की खबर के मुताबिक, हनी सिंह और बादशाह के एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों रैप स्टार में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और दोनों एक दूसरे पर तीखे कमेंट पास करने लगे. यह वाद-विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया और फिर वहां मौजूद लोगों ने इस तकरार को रोका.

इससे पहले भी हाल ही में ने अपनी आने वाली फिल्म 'जोरावर' के ट्रेलर लॉन्च पर बादशाह की तुलना नैनो कार से की थी. दरअसल इस इवेंट के दौरान जब मीडिया की ओर से हनी सिंह से यह सवाल किया गया कि उनका बॉलीवुड से गायब होने का फायदा के करियर को आज टॉप पर ले आया है और आज वह बॉलीवुड के टॉप रैप स्टार बन गए हैं. इस बारे में क्या कहना चाहेंगे? तो हनी सिंह ने इसका जवाब देते हुए सिर्फ इतना कहा, 'क्या आपने कभी रोल्स रॉयस चलाई है, रोल्स रॉयस और नैनो में बहुत फर्क होता है.'

Advertisement

देखें हनी सिंह ने जब बादशाह को कहा 'नैनो':

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »