अमिताभ बच्चन की इस हीरोइन ने फिल्मों के लिए बदला अपना नाम

बीते जमाने की मशहूर अदाकारा सुमिता सान्याल का जन्म 9 अक्टूबर 1945 को हुआ था. उन्हें 1971 की फिल्म 'आनंद' में रेनू के किरदार के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं सुमिता ने फिल्मों की वजह से अपना नाम बदला था. जानिए क्या है पूरी खबर....

Advertisement
सुमिता सान्याल सुमिता सान्याल

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

बीते जमाने की मशहूर अदाकारा सुमिता सान्याल का जन्म 9 अक्टूबर 1945 को दार्जिलिंग में हुआ था. सुमिता ने बांग्ला के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था. उन्हें 1971 की फिल्म 'आनंद' में रेनू के किरदार के लिए जाना जाता है. जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल अदा किया था.

सुमिता ने फिल्मों की खातिर अपना नाम बदला. दरअसल, उनका असली नाम मंजुला सान्याल था. डायरेक्टर विभूति लाहा ने 1960 की फिल्म 'खोका बाबुर' के लिए उनका नाम रख दिया था. बाद में निर्देशक कनक मुखोपाध्याय ने इसे और भी छोटा कर सुमिता कर दिया. इसके बाद से सुमिता नाम फिल्मी पर्दे पर उनकी पहचान बन गया.

Advertisement

सुमिता ने करीब 40 से ज्यादा बांग्ला फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1960 में फिल्म 'खोखाबाबुर प्रत्याबर्तन' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. बॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने फिल्म आनंद के अलावा गुड्डी, और मेरे अपने जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया. हिंदी के अलावा सुमिता ने तमिल, तेलुगू, मलयाली फिल्मों और कई टीवी सीरियलों में अभिनय किया.

उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म सगीना महातो में स्क्रीन शेयर किया था. इसके अलावा सुमिता ने फिल्म कुहेली में लीड रोल निभाया था. जिसमें उनके अलावा बिस्‍वजीत और संध्‍या रॉय भी थे.

सुमिता की 1971 में फिल्म एडिटर सुबोध रॉय से शादी हुई थी. उनका एक बेटा भी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »