फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त सुपरस्टार सलमान खान आने वाली फिल्म 'बैंजो' के ट्रेलर से काफी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है.
सलमान ने ट्विटर के जरिए फिल्म 'बैंजो' और कास्ट की सराहना करते हुए कहा, , रितेश और नरगिस बेहतरीन. थैंकगॉड बप्पा, अब हिंदी सबटाइटल्स के साथ.'
रवि जादव द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई की गलियों में बजने वाली है. एक बैंजो प्लेयर संगीत की दुनिया में अपनी प्रतिभा से कैसे अपना नाम बनाता है, यह इसकी कहानी है. इस दौरान वह नरगिस के किरदार से मिलता है, जो लंदन में डीजे है.
में अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में चीन की सुपरस्टार अभिनेत्री-गायिका जू जू भी नजर आने वाली हैं.
यह पहली बार नहीं है, जब कबीर खान के साथ काम कर रहे हैं. इसके पहले वह 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में साथ काम कर चुके हैं.
दीपिका शर्मा