BJP की मांग- गुजरात चुनाव के बाद रिलीज हो 'पद्मावती', राजपूत नेताओं को दिखाएं फिल्म

अब 'पद्मावती' के विरोध में बीजेपी, इतिहास के बहाने फिल्म बैन करने की मांग

Advertisement
रणवीर सिंह और शादिह कपूर रणवीर सिंह और शादिह कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

रिलीज से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है.  दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की इस फिल्म की रिलीज का बीजेपी ने विरोध किया है. 

बीजेपी ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें कहा गया है कि यह फिल्म क्षत्रिय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है. लिहाजा फिल्म को रिलीज से पहले पार्टी के राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाना चाहिए. पार्टी की दलील है कि ऐसा करने से रिलीज के वक्त फिल्म के लिए सहूलियत रहेगी और किसी भी तरह की तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचा जा सकेगा.

Advertisement

गुजरात चुनाव के बाद रिलीज हो फिल्म

बीजेपी प्रवक्ता और राजपूत नेता आई के जडेजा का बयान सामने आया है. उन्होंने फिल्म को लेकर डायरेक्टर को दो विकल्प देते हुए कहा, फिल्म को बैन किया जाए या इसे गुजरात चुनाव के बाद रिलीज किया जाए. हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज किया कि इस प्रोटेस्ट का आगामी चुनाव से कोई लेना-देना है. आईके जडेजा ने कहा, पार्टी को रानी पद्मिनी से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ किए जाने की चिंता है. फिल्म में रानी पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने की खबर थी.

वैसे रानी पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने की खबरों की वजह से करनी सेना भी फिल्म का विरोध कर चुकी है. उन्होंने यह कहकर प्रोटेस्ट किया कि इसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. करनी सेना ने भी इस फिल्म को दिखाए जाने की मांग की थी. बता दें, जनवरी में करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने 'पद्मवती' की टीम के लोगों को नुकसान पहुंचाया था. शूटिंग उपकरणों को तोड़ दिया था और फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया था.

Advertisement

हाल ही में फिल्म के 3D ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका ने कहा था कि इसे रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता. फिल्म अपने तय समय पर रिलीज होगी. यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है. बता दें, इसी महीने गुजरात में चुनाव भी होने वाले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »