सुशांत की 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का पोस्टर रिलीज, एक बार फिर बनेंगे जासूस!

सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का पोस्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का पोस्टर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत‍ एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने के लिए पर्दे पर नजर आएंगे. सुशांत ने ट्विटर पर अपनी नई फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है.

सुशांत ने ट्वीट किया, '2018 विल बी रॉ. इस पोस्टर में सुशांत इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं.

इस पोस्टर पर लिखा है. आवर हीरो? देयर स्पाय? सुशांत ने इस फिल्म से जुड़ा एक और पोस्टर शेयर किया है. साल 2016 में सुशांत सिंह की फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब सरहाना की थी. 

Advertisement


फिल्म में सुशांत का किरदार क्या होगा इसके बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पोस्टर देखकर तो यही लगता है फिल्म में सुशांत एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी 1971 की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement