Film Wrap: नच बलिए फेम डांसर ICU में, शि‍ल्पा ने उतारी शाहरुख की नकल

नच बलिए सीजन 6 के मशहूर दिव्यांग डांस विनोद ठाकुर की एक कैंपेन के दौरान त‍बीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. वहीं शि‍ल्पा शेट्टी मालदीव में फैमिली हॉलिडे पर हैं और कई तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं.

Advertisement
Film Wrap Film Wrap

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

नच बलिए सीजन 6 के मशहूर दिव्यांग डांस विनोद ठाकुर की एक कैंपेन के दौरान त‍बीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. वहीं शि‍ल्पा शेट्टी मालदीव में फैमिली हॉलिडे पर हैं और कई तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं.

व्हील चेयर पर इंडिया गेट से गेट वे ऑफ इंडिया का 1500 किलोमिटर का सफर तय करने निकले नच बलिए 6 फेम डांसर विनोद ठाकुर ICU में भर्ती हैं. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. व्हील चेयर पर विनोद 1500 किमी. का सफर पूरा करने के बिलकुल करीब ही थे कि मुंबई पहुंचते ही उनकी अचानक तबि‍यत बि‍गड़ गई और उन्हें नजदीक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अभी तक डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है.

Advertisement

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शि‍ल्पा शेट्टी इनदिनों मालदीव मेंफैमिली हॉलिडे पर हैं. शि‍ल्पा शेट्टी अपनी इस हॉलिडे डायरी से शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है.

बॉलीवुड स्टार ऋषि‍ कपूर इनदिनों बेहद खुश हैं उनकी खुशी की वजह है चीन में पीएम मोदी के स्वागत के लिए उन पर फिल्माए गए गाने तू तू है वहीं...प्ले करना. ऋषि‍ कपूर ने पीएम मोदी को टैग करते हुए इस गाने के ऑरिजनल वीडियो को शेयर किया और ए पंचम दा का शुक्र‍िया किया. पीएम मोदी ने भी ऋषि‍ के इस ट्वीट का जवाब इस अंदाज में दिया.

कुछ दिनों पहले सीरियल 'तू आशिकी' की पंक्ति यानी जन्नत जुबैर रहमानी शो में किस करने से मना कर सुर्खियों में छाई थीं. अब ऐसा ही कुछ 'जय कन्हैया लाल' की श्वेता भट्टाचार्या ने किया है.

Advertisement

हिना खान और रॉकी जयसवाल कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों साथ में कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं. हालांकि हिना के कुछ फैंस उनका नाम लव त्यागी से जोड़ते हैं. हाल ही में हिना इंस्टाग्राम पर लाइव थीं. इसी दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि रॉकी कुत्ते को दफा करो और लव से शादी करो. ये पढ़ते ही हिना जोर से हंसने लगीं.

सोनम कपूर की शादी के सवाल पर पूरे कपूर खानदान ने चुप्पी साध रखी है. कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. एक इवेंट में जब अनिल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द सबको पता चल जाएगा. उन्होंने कहा- जब हमने करियर की शुरुआत की थी तो मीडिया ने हमारा हमेशा साथ दिया. हम सही समय पर सब कुछ शेयर करेंगे. बहुत जल्द आपलोगों को सब पता चल जाएगा. हम डिटेल्स छुपाएंगे नहीं. आपलोगों को पता चलेगा कि हमारे घर के सामने लाइटिंग क्यों है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement