Film Wrap: अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, ट्रोल हुईं रकुल प्रीत

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड गलियारों से क्या हैं बड़ी खबरें.

Advertisement
अजय देवगन के पिता का हुआ निधन अजय देवगन के पिता का हुआ निधन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2019,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है. वीरू ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर बनाई. बॉलीवुड में वीरू देवगन की काफी इज्जत भी थी. निधन की खबर सुनने के बाद तमाम सितारे अजय देवगन और काजोल के घर सांत्वना देने पहुंचे. इनमें कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटीं ऐश्वर्या राय भी शामिल रहीं. ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन के साथ अजय और काजोल के घर पहुंची थीं.

Advertisement

दे दे प्यार दे मूवी में अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं एक्ट्रेस रकुल प्रीत ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की. मगर इस ग्लैमरस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर रकुल को ट्रोल किया जा रहा है. जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है उसमें वे डार्क ब्लू लैस ब्रॉलेट में नजर आ रही हैं इसके साथ वे अनबटन्ड जीन्स में हैं. इस फोटो के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है.

फिल्म स्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. आज शाम 6 बजे मुंबई के विले पार्ले में वीरू देवगन को अंतिम विदाई दी जाएगी. जाने माने स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन के चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है. अजय देवगन के परिवार को सांत्वना देने फ़िल्मी सितारे अजय काजोल के घर पहुंच रहे हैं.

Advertisement

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म भारत, जून के पहले हफ्ते में ईद पर रिलीज होगी. मूवी के प्रमोशन में व्यस्त सलमान खान से लगभग हर इंटरव्यू में भारत से प्रियंका चोपड़ा के वॉकआउट को लेकर सवाल किया जा रहा है. सलमान भी प्रियंका के मूवी छोड़ने पर बेबाकी से जवाब दे रहे हैं. लेकिन उनके सभी बयानों से साफ झलकता है कि वे अभी भी एक्ट्रेस से नाराज हैं.

करण जौहर को जन्मद‍िन की बधाई देने के बाद ड‍िजाइनर प्रबल गुरंग चर्चा में हैं. इस चर्चा की वजह करण जौहर और प्रबल के र‍िलेशनश‍िप की खबरें हैं. इस बारे में करण जौहर पहले ही सफाई दे चुके हैं, लेकिन जब मामला ज्यादा गंभीर होने लगा है तो खुद प्रबल गुरंग ने भी सोशल मीड‍िया पर लंबा-चौड़ा सफाईनामा जारी किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement