Film Wrap: पद्मावत पर लगे बैन को सुप्रीम कोर्ट ने हटाया, शिल्पा की इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड और छोटे परदे की बड़ी खबरें, जानिए एक साथ.

Advertisement
पद्मावत, श‍िल्पा पद्मावत, श‍िल्पा

ऋचा मिश्रा

  • ,
  • 18 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

देश के चार राज्यों में पद्मावत पर लगे बैन को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया. इस फैसले के बावजूद करणी सेना ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करने की चेतावनी दी है. वहीं बिग बॉस के घर से बाहर आईं शिल्पा के लिए टीवी एक्टर रवि दुबे ने स्पेशल पोस्ट किया है. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

पद्मावत पर चार राज्यों के बैन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद करणी सेना के तेवर ठंडे नहीं पड़े हैं. अब इस मसले को कानूनी रूप से भी निपटने की तैयारी कर रही है. राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने कहा, देश भर में कहीं भी फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. उधर, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा,  सुप्रीम कोर्ट के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी जाएगी. इसके लिए करणी सेना के वकील सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. हमारे प्रतिनिधि राष्ट्रपति से भी मिलकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग करेंगे.

Advertisement

बिग बॉस जीतने के बाद शिल्पा शिंदे की फैन फालोइंग काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया से लेकर टीवी सेलेब तक सभी का उन्हें पूरा सपोर्ट मिल रहा है. टीवी में बैन झेलने के बाद शिल्पा की जो इमेज बिग बॉस के घर में आने से पहले थी वो अब पूरी तरह से सकारात्मक हो चुकी है. शिल्पा की जीत के बाद खतरों के खिलाड़ में अपने जलवे दिखा चुके रवि दुबे ने ने ट्वीट करके शिल्पा की काफी तारीफ की.

टाइगर जिंदा है' की सफलता के बाद कटरीना कैफ इन दिनों पार्टी मोड में चल रही हैं. डायरेक्टर अली अब्बास जफर के बर्थ डे पर बहन इजाबेला के साथ नजर आईं कटरीना कैफ के पैरों और हाथों में लगी मेहंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है. कटरीना ने ये फोटो अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया है. फोटो की चर्चा है. कटरीना के पैरों पर लगा ये आल्ता किसी फिल्म के शूट के लिए है या फिर मामला कुछ और ही है.

Advertisement

करीना कपूर खान बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो शादी के बाद भी फिल्मों में काफी एक्ट‍िव हैं. यहां तक की प्रेग्नेंसी के दौरान और मां बनने के बाद भी करीना ने अपने करियर को दरकिनार नहीं किया है. करीना पिछले दिनों में दोहा में एक फैशन शो में नजर आईं. करीना ने फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीज के फैशन शो में शो स्टॉपर बनकर नजर आईं. करीना को फिर से दुल्हन के लिसाब में देखना उनके फैंस के लिए काफी रोचक अनुभव हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement