दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने देश के सबसे ऊंचे बंजी जपिंग प्लेटफॉर्म से बंजी जंपिंग की है.
लेकिन दोनों ही ऐसा करने से पहले बहुत डरी हुईं थीं. इसीलिए फातिमा ने जंप करने से पहले अपने अपने पिता से फोन पर बात की. फिर हौसले बढ़ाने वाली जो आवाज उस पार से आई, उसने धक धक करते दिल को मोटिवेट कर दिया.
फातिमा को 'हाइट फोबिया' है, इसलिए वो ज्यादा डरी हुईं थीं. जब उन्होंने अपने डर की बात अपने पापा से शेयर की तो उनके पापा ने कहा, 'तू पागल है, तुझे तो ये करना ही चाहिए.'
सान्या की भी बात अपने पिता से हुई. उनके पिता ने फोन कर कहा कि 'जिंदगी में ऐसे मौके बार बार नहीं मिलते. ये यादें जिंदगी भर के लिए आपके साथ रहती हैं. डोंट वरी.'
इसके बाद दोनों ने दिल की सुनी और बार बार डराने वाले लॉजिक दे रहे दिमाग के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए.
गगन सेठी