ईशा देओल के घर आई नन्ही परी, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिया जन्म

ईशा देओल ने दिया बेटी को जन्म

Advertisement
ईशा देओल और भरत तख्तानी ईशा देओल और भरत तख्तानी

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

ईशा देओल ने बेटी को जन्म दिया है. बताया जा रहा है मुंबई के हिंदुजा असप्ताल में आज (23 अक्टूबर) सुबह ईशा की डिलिवरी हुई है. मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं. उन्हें आज साढ़े 11 बजे के करीब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

ईशा देओल बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं. इसी साल अप्रैल में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती थीं.

Advertisement

ईशा देओल की शादी भरत तख्तानी से हुई है. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 के जून महीने में दोनों शादी के बंध में बंधे थे.

करियर की बात करें, तो ईशा साल 2015 के बाद से बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2015 में किल देम यंग नाम की एक मल्टी-लैंग्वल फिल्म में देखा गया था.

इस खबर के बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को दूसरी बार नाना-नानी बनने का मौका मिला है. इससे पहले वे अपनी बड़ी बेटी आहना के ग्रैंड पैरेंट्स बन चुके हैं. आहना की शादी वैभव वोहरा से हुई है. उनका एक बेटा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement