नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देखें यंहा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ दिव्या दत्ता भी अहम किरदार में आ रहीं हैं नजर.

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

बॉलीवुड के किलर बॉय बन चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपनी कल्ट इमेज के साथ लौट आए हैं. नवाजुद्दीन सिद्धीकी की 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ट्रेलर में को देखकर उनके फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के किरदार की याद आती है. इस फिल्म में के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में नवाजुद्दीन ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह यमराज के लिए आउटसॉर्सिंग करते हैं. फिल्म के इस डायलॉग से ही इस बात का अंदाजा लग जाता है कि फिल्म में खूब खून खराबा देखने को मिलेगा. ट्रेलर में नवाजुद्दीन का देसी रोमांटिक स्टाइल भी बेह‍तरीन है.

Advertisement

फिल्म की कहानी और दूसरे कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ तय हुई एक शर्त के इर्द गिर्द घूमती है. दोनों किलर्स को तीन लोगों को मारने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है नवाजुद्दीन दूसरे कि‍लर को को कहता है कि जिसने तीन में से दो लोगों को पहले मार दिया उसे तीनों को मारने के पूरे पैसे मिलेंगे और जो हार गया वो ये धंधा छोड़ देगा. ट्रेलर में शानदार एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की एंट्री फिल्म में एक नए ट्विस्ट की ओर इशारा करती है.

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है कुशन नंदी ने. फिल्म में दिव्या दत्ता के अलावा बंगाली एक्ट्रेस बिदिता बेग भी अहम किरदार अदा कर रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »