इंटरनेट पर वायरल दिशा की ये फोटो, 5 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया पसंद

दिशा सलमान खान की फिल्म भारत में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है.

Advertisement
दिशा पाटनी दिशा पाटनी

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म भारत में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हो गई है. शूटिंग पूरी होने के बाद दिशा ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई. दिशा पाटनी की इस बिकिनी वाली तस्वीर को महज 5 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

Advertisement

यह पहली बार नहीं है कि दिशा ने बिकिनी में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. वह इससे पहले भी कई बार अपनी इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं. यूजर्स ने कई बार उन्हें इस तरह की तस्वीरें शेयर करने के लिए ट्रोल भी किया है. दिशा ने काफी तेजी से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है और अब वह जल्द ही फिल्म भारत में के साथ नजर आएंगी.

रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें तो दिशा के बारे में माना जाता है कि वह एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि जब भी दोनों से इस बारे में पूछा जाता है तो वह "Just Friends" वाला टैग पकड़ना ही पसंद करते हैं. ये अलग बात है कि दोनों अक्सर ही डेट पर जाते या साथ में घूमते देखे जा चुके हैं. हाल में ऐसी खबरें भी आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

Advertisement

दिशा की फिल्म भारत की रिलीज डेट की बात करें तो इसका एक टीजर 15 अगस्त पर रिलीज हो चुका है लेकिन ट्रेलर आना अभी बाकी है. फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement