क्या कंगना की फिल्म से बचने के लिए ऋतिक ने आगे बढ़ाई सुपर-30?

कंगना रनौट और ऋतिक रोशन का विवाद बहुत पुराना है. दोनों अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए एक बार फिर आमने-सामने होंगे.

Advertisement
मणिकर्णिका, सुपर 30 मणिकर्णिका, सुपर 30

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

कंगना रनौट और ऋतिक रोशन के एक बार फिर आमने-सामने होने की खबरें लगातार जोर पकड़ रही हैं. फिलहाल कंगना की मणिकर्णिका और ऋतिक की सुपर-30 आगामी 25 जनवरी 2019 को रिलीज होनी है. लेकिन खबर है कि क्लैश से बचने के लिए ऋतिक ने अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी है.

सूत्रों के अनुसार, ऋतिक रोशन अपनी फिल्म की सोलो रिलीज चाहते हैं. इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे अपनी फिल्म एक सप्ताह आगे खिसकाएंगे. ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा के अनुसार ये फैसला ऋतिक के फेवर में जाएगा. क्लैश दोनों के फायदे को नुकसान में बदल देगा. ऋतिक की फिल्म बायोपिक है और कंगना की फिल्म रानी लक्ष्मबाई के जीवन पर आधारित है.

Advertisement

कंगना की फिल्म से रिलीज से पहले ही ये लगातार विवादों में चल रही है. खबरों की मानें तो इसकी स्टार कास्ट में शामिल सोनू सूद अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. सोनू के मणिकर्णिका से निकलने की वजह फिल्म के निर्देशकों को लेकर मतभेद और फिल्म सिम्बा को लेकर उनकी व्यस्तता बताई जा रही है. फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

कंगना ने कहा- ''पिछले साल के अंत में शूट करने के बाद  से मैं सोनू सूद से नहीं मिली. वे सिम्बा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. यहां तक कि वो बाकी कास्ट के साथ तालमेल बना कर फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स भी नहीं दे सके. उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया. सोनू मेरे दोस्त हैं और उसकी विनती पर मैंने उसकी एक फिल्म का म्यूजिक भी लॉन्च किया था जो उसी के द्वारा प्रोड्यूस किया गया था. सोनू के पास फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी. साथ ही कंगना ने ये भी कहा है कि सोनू महिला निर्देशकों के साथ काम नहीं करना चाहते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement