'xXx' की सफलता के लिए दीपिका ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

'xXx: द जेंडर केज' की सफलता के लिए दीपिका पादुकोण ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए.

Advertisement
सिद्धिविनायक मंदिर में दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर में दीपिका पादुकोण

आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 17 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:49 AM IST

दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: द जेंडर केज' शनिवार को भारत में रिलीज हो गई. फिल्म की सफलता की कामना के लिए दीपिका ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए.


ये पहली बार नहीं है जब दीपिका इस मंदिर में दर्शन के लिए आई हों. दीपिका अपनी हर फिल्म की सफलता के लिए यहां दर्शन करने जरूर आती हैं. दीपिका की फिल्म का हाल ही में मुंबई में प्रीमियर हुआ था. प्रीमियर में फिल्म के हीरो विन डीजल भी मौजूद थे.

Advertisement

दरअसल दीपिका रात को 1:30 बजे मंदिर पहुंची थीं. लेकिन मंदिर उस समय तक बंद हो चुका था. दीपिका ने मंदिर के बाहर से ही प्रार्थना की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement