पीएम मोदी, आडवाणी संग दिखीं रामायण की सीता, पुरानी तस्वीर वायरल

सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में दीपिका, पीएम नरेन्द्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हैं.

Advertisement
दीपिका चिखलिया दीपिका चिखलिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसे में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी ताला लग गया है. नई फिल्मों और टीवी शोज के आभाव में जनता पुराने शोज को वापस लाने का आग्रह कर रही है और ऐसे में रामानंद सागर के पॉपुलर शो रामायण की डीडी चैनल पर वापसी हो गई है.

80 के दशक के शो रामायण की वापसी के बाद इसके एक्टर्स के चर्चे भी खूब हो रहे हैं. अब सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में दीपिका, पीएम नरेन्द्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हैं.

Advertisement

दीपिका ने इस फोटो को खुद शेयर किया था. ये फोटो उस समय का है जब दीपिका वड़ोदरा से चुनाव में खड़ी हुई थीं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट.

रामायण से बना करियर

बता दें कि जनता की फरमाईश पर रामायण सीरियल को वापस लाया गया है. इस सीरियल में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान मिली थी. उनके साथ अरुण गोविल, दारा सिंह और अरविन्द त्रिवेदी ने काम किया था. रामानंद सागर के इस सीरियल के लिए दीपिका ने काफी ऑडिशन दिए थे. ये 80 के दशक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल था. आज के समय में भी इसे लाखों लोग देख रहे हैं और इसकी टीआरपी आसमान छू रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »