अर्जुन रामपाल ने मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे, कहा- 'जल्द करेंगे बड़ी पार्टी'

अर्जुन रामपाल आज अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लॉकडाउन को देखते हुए वह बाहर पार्टी करने में असमर्थ हैं. अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर शेयर की है.

Advertisement
अर्जुन रामपाल अर्जुन रामपाल

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 09 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया की रफ्तार बिल्कुल थम-सी गई है. कुछ ऐसा ही हाल मुंबई का भी है. मुंबई में रोजाना कई शोज और फिल्मों की शूटिंग होती थी. अब सब कुछ रुक गया है. मुंबई में लॉकडाउन का सभी सितारे भी पालन कर रहे हैं. लॉकडाउन के चलते कोई भी स्टार घर से बाहर नहीं निकल रहा है. कई स्टार्स इससे परेशान भी हो गए हैं.

Advertisement

अर्जुन रामपाल आज अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लॉकडाउन को देखते हुए वह बाहर पार्टी करने में असमर्थ हैं. अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर शेयर की है. अर्जुन ने इस तस्वीर के सहारे गैब्रिएला को बर्थडे विश किया है. अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी जान जन्मदिन की बधाई. हम लोगों ने आज थोड़ा सा सेलिब्रेशन किया है और जल्द ही बड़ा भी करेंगे. लव यू.'

इससे पहले अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लिटिल स्टार एरिक और अर्जुन की एक बेहद अडोरेबल फोटो शेयर की थे. फोटो में अर्जुन अपने नन्हे बेटे के लिए गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एरिक अपने डैडी को गिटार बजाते हुए काफी ध्यान से देख रहे थे. फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि अर्जुन अपने नन्हे से बेट को गिटार बजाना सिखा रहे हैं.

Advertisement

फैन्स को बेटे अरिक संग अर्जुन की दोनों ही तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं. फैन्स कमेंट बॉक्स में फादर- सन की जोड़ी की खूब तारीफें कर रहे हैं. अर्जुन और गैब्रिएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement