छिछोरे को वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा, पहले दिन कमाए इतने करोड़

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट की हर तरफ तारीफ हो रही है.

Advertisement
छिछोेरे मूवी छिछोेरे मूवी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई इस फिल्म के स्क्रिप्ट की तारीफ हर तरफ हो रही है और लोग इसे मस्ट वॉच फिल्म कह रहे हैं. फिल्म की कमाई का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Advertisement

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.32 करोड़ की कमाई की है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी. इसी के साथ सुशांत के करियर में पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से एमएस धोनी बायोपिक के बाद ये फिल्म दूसरे नंबर पर आ गई है. ऐमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने फिल्म में 21.30 करोड़ की कमाई कर ली है. साहो के सामने ये फिल्म रिलीज हुई है मगर इसके बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रही है. मूवी को वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा फायदा मिल रहा है. फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करेगी.

साहो की कमाई पर असर

माना तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई से साहो के बिजनेस पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. क्योंकि साहो को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला है और फिल्म की कमाई उम्मीद के हिसाब से थोड़ी पीछे रह गई है. ऐसे में छिछोरे को बॉक्स ऑफिस पर काफी फायदा मिल सकता है.

Advertisement

कमाई पर निर्देशक ने कही ये बात

फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा था- मैं बॉक्स ऑफिस को लेकर ज्यादा प्रेशर नहीं ले रहा हूं. बस मुझे इस बात की चिंता है कि दंगल से मैंने लोगों के मन में जो एक्सपेक्टेशन जगाई है वो इस फिल्म के जरिए भी बरकरार रखने में मैं सफल हो पाऊं. बॉक्स ऑफिस की जहां तक बात है तो ये पूरी तरह से डेस्टिनी पर डिपेंड करता है.

कॉलेज लाइफ की इस कहानी का दर्शक खूब मजा ले रहे हैं. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसके सीन्स को देख कर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि ये फिल्म 3 इडियट्स की कॉपी है. मगर फिल्म रिलीज होने के बाद लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म में वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, नवीन पोलिसेट्टी और ताहिर राज बासिन अहम रोल में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »