चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग, बॉलीवुड से बधाइयों का तांता, शाहरुख खान का अंदाज खास

चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग के बाद  सभी ISRO को बधाइयां दे रहे हैं. बॉलीवुड सितारे भी इस फेहरिश्त में शामिल हैं. शाहरुख खान ने खास अंदाज में चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर खुशी जाहिर की है.

Advertisement
शाहरुख खान (इंस्टाग्राम) शाहरुख खान (इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

  • चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों को देशभर से बधाई.
  • चांद तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू.
  • बधाई देने वालों में फिल्मी सितारे, शाहरुख-अक्षय ने की तारीफ.

ISRO का दूसरा मून मिशन Chandrayaan 2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है और इस मौके पर देशभर में खुशी की लहर है. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च किया गया. देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया. सभी इस खास मौके पर ISRO को बधाइयां दे रहे हैं. बॉलीवुड सितारे भी इस फेहरिश्त में शामिल हैं. शाहरुख खान ने खास अंदाज में चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर खुशी जाहिर की है.

Advertisement

शाहरुख ने इस मिशन को अपने एक पॉपुलर गाने के साथ जोड़ा. शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा- "चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं, ऐसा करने के लिए घंटों की कड़ी मेहनत, विश्वास और एकता की जरूरत होती है. ISRO और  Chandrayaan2 को ढेर सारी शुभकामनाएं."

शाहरुख के अलावा अन्य सितारों ने भी बधाइयां दीं हैं. अक्षय कुमार ने लिखा- "सैल्यूट करता हूं उस टीम को जिसे अनगिनत दिनों की मेहनत से ये सफलता मिली. चंद्रयान 2." डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा, ''टीम की शानदार सफलता के लिए बधाई हो इसरो, गर्व है देश को.'' विद्या बालन ने लिखा- "कोई भी मंजिल दूर नहीं होती अगर हौसले बुलंद हों तो, चंद्रयान 2 की सक्सेस से इसरो ने एक बार फिर से खुद को प्रूव कर दिया है."

इन सितारों के अलावा रवीना टंडन, तापसी पन्नू और बाहुबली फेम प्रभास ने भी इस मौके पर ट्वीट के जरिए बधाई दी.

Advertisement
बॉलीवुड एक्टर व‍िवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया, "औरररर हम चले, बधाई हो इसरो चंद्रयान 2 की लॉन्च‍िंग के ल‍िए. दूसरी बार इत‍िहास रच द‍िया. हम मिशन की सफलता की कामना करते हैं. पूरे देश के लिए बहुत गर्व का क्षण है. जय ह‍िंद."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »