Film Wrap: बेटी की शादी में नाचे रजनीकांत, खुला महेश आनंद की मौत का राज

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
सौंदर्या रजनीकांत की शादी की तस्वीर सौंदर्या रजनीकांत की शादी की तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सोमवार को विशगन वांगामुड़ी के साथ पारंपर‍िक तरीके से शादी रचाई. बेटी की शादी के जश्न की तैयारी में रजनीकांत कई महीनों से ब‍िजी चल रहे थे. रजनीकांत खुद बेटी की शादी का कार्ड देने नेता और अभ‍िनेताओं के यहां पहुंचे. लेकिन सबसे खास पल वो रहा, जब बेटी की शादी के जश्न में रजनीकांत खुशी से झूमे.

Advertisement

90 के दशक के मशहूर विलेन एक्टर महेश आनंद 9 फरवरी को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. अब महेश की पोस्टमार्टम र‍िपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताब‍िक एक्टर की डेथ नेचुरल है.

कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की फिल्म KGF Chapter 1 बॉक्स ऑफिस पर खासी हिट साबित हुई. महज 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये की कमाई की. यश बड़े पर्दे पर अपने काम के दौरान जितने सहज नजर आते हैं वह अपनी रियल लाइफ में उतने ही नेकदिल हैं. उनकी कहानी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही है.

सोनम कपूर आहूजा, राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला स्टारर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते फुस्स होती नजर आ रही है. शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में एक बोल्ड टॉपिक पर बनी फिल्म को दर्शक ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं. दूसरे वीकेंड में फिल्म की कुल कमाई महज 2.33 करोड़ रुपये है. कमाई का ये ट्रेंड देखते हुए माना जा सकता है कि तीसरे हफ्ते तक टिकट खिड़की पर मूवी का टिक पाना बहुत मुश्किल है.

Advertisement

भाग मिल्खा भाग और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म Mere Pyaare Prime Minister की स्पेशल स्क्रीनिंग नहीं रखेंगे. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेहरा ने कहा कि यह आज कल एक फैशन सा बनता जा रहा है.

अलादीन के साथ 27 साल बाद एक बार फिर ड‍िजनी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज द‍िया है. इस सरप्राइज को 61वें ग्रैमी अवॉर्ड शो के खास मौके पर प्रेजेंट किया गया. इवेंट में अलादीन के पहले लुक को जारी किया गया. इस फिल्म का लंबे वक्त से फैंस को इंतजार था. आखिरकार ये इंतजार खत्म हुआ और अलादीन में ज‍िनी लुक में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्म‍िथ का किरदार सामने आया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »