Film Wrap: आलोक नाथ ने किया केस, एक-दूजे के हुए प्रिंस-युविका

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
प्रिंस-युविका प्रिंस-युविका

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.  

एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. कई महिलाओं ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इस सबको देखते हुए आलोक नाथ ने भी आगे का कदम उठाया है. आलोक नाथ प्रोड्यूसर विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है.

रॉब रिपोर्ट 2018 के दौरान मनीष मल्होत्रा ने फिल्म "कुछ कुछ होता है" से जुड़ा एक किस्सा साझा किया. मनीष ने बताया कि जब वह फिल्म कुछ कुछ होता है की स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रहे थे तब अचानक करण जौहर ने उनसे कहा कि उन्हें इस गेटअप पर एक मंगलसूत्र चाहिए. वह काफी हायपर हो गए थे और तब मनीष ने शांत होकर जवाब दिया- ठीक हैं मैं कुछ करता हूं.

Advertisement

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शुक्रवार रात शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में हुई.  दोनों की जयमाला का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.

सलोनी चोपड़ा के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साल 2014 में आई फिल्म उंगली की एक्ट्रेस रेचेल व्हाइट ने कहा कि उनके पास सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट्स तो नहीं हैं लेकिन वह बस इंतजार कर रही थी कि कोई आगे आए जिसके बाद वह भी अपनी बात रख सकें. उन्होंने कहा, "जब मैंने सलोनी चोपड़ा की दास्तां पढ़ी तो मुझे पता था कि अब मुझे भी आगे आना होगा."

हाल ही में आई अपनी फिल्म मंटो में शानदार अभिनय के कारण प्रशंसा पाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक भावुक करने वाला ट्वीट किया है. उन्होंने बताया कि उनकी बहन ब्रेस्ट कैंसर की एडवांस स्टेज पर थीं. वे पिछले सात सालों से पूरी हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »