'जूते मारो आंदोलन' की धमकी के बाद रामू ने ट्वीट पर मांगी माफी

महिला दिवस की बधाई देते समय राम गोपाल वर्मा ने फिर एक विवाद खड़ा कर दिया है. इस बार उन्होंने महिलाओं को सनी लियोनी जैसा ये काम करने को कहा है...

Advertisement
सनी लियोनी और राम गोपाल वर्मा सनी लियोनी और राम गोपाल वर्मा

कमलेश सुतार / शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने पूरे विवाद के बाद आखिरकार माफी मांगी ही ली. रामू के ख‍िलाफ एनसीपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाते हुए धमकी दी थी कि अगर वर्मा ने माफी नहीं मांगी तो उनके खि‍लाफ 'जूते मारो आंदोलन' करेगी.

राम गोपाल वर्मा ने पूरे विवाद पर ट्वीट करके माफी मांग ली है.

महिला दिवस पर ट्वीट करके राम गोपाल वर्मा ने मुसीबत मोल ले ली है. फिल्म मेकर जब बोलते हैं, तब एक नया बवाल कर देते हैं. इस मामले पर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई है.

Advertisement

फिल्म स्टूडियो सेटिंग के प्रेसीडेंट और बीजेपी को हिदायत दी है कि वह अपने ट्वीट्स के लिए माफी मांगें वर्ना उनको मुंबई में शूटिंग करने नहीं दिया जाएगा.

अंधेरी के वर्सोवा इलाके में चल रही 'सरकार 3' की शूटिंग को फिल्म स्टूडियो सेटिंग ने रोक दिया है. फिल्म का क्लाइमेक्स सीन अभी शूट होना बाकी था. जब यूनियन के लोगों ने शूटिंग को रोका तब प्रोड्क्शन की टीम वहां मौजूद थी.

वहीं एनसीपी की सदस्य विद्या चव्हाण ने रामगोपाल वर्मा को लेकर कहा है कि उन्हे मांफी मांगनी चाहिए अगर नहीं मांगी तो फिर उन्हें हम चप्पल से पीटेंगे.

इस खेल में को भी लपेटे में ले लिया है. राम कदम ने अमिताभ से अपील की है कि वो भी रामू के इन ट्वीट्स की आलोचना करें.

राम गोपाल वर्मा ने श‍िकायतकर्ता को धमकी दी है. अब श‍िकायतकर्ता गोवा राज्य महिला आयोग के पास गए हैं.

Advertisement

बता दें कि महिला दिवस के मौके पर सनी लियोनी का जिक्र करते हुए रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था, 'मैं चाहता हूं कि दुनिया की सारी महिलाएं पुरुषों को उतनी ही खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं.' इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया.

इतना लिख कर भी रामू रुके नहीं. उन्होंने और भी ट्वीट्स करते हुए महिला दिवस को पुरुषों का दिन बताया. उन्होंने यह भी लिखा- महिलाओं को कम से कम आज के दिन झुंझलाना और चीखना नहीं चाहिए. वह पुरुषों को थोड़ी आजादी दें. उन्होंने तर्क दिया कि पुरुष महिलाओं को उस हद तक सेलिब्रेट करते हैं जितना महिलाएं भी महिलाओं को नहीं करती.

देखें ट्वीटस-

 

 

 

इस के कुछ घंटे बाद उन्होंने सनी लियोनी पर फिल्म बनाने की घोषणा भी कर डाली.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »