बच्चों के साथ चुनावी नारे वाले वीडियो पर किरण खेर को नोटिस, मांगी माफी

नोडिल ऑफिसर ने किरण खेर से बच्चों के साथ चुनावी नारे के शेयर किए वीडियो पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. किरण खेर की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चे वोट फॉर किरण खेर और अबकी बार मोदी सरकार नारे लगाते हुए चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं.

Advertisement
किरण खेर किरण खेर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2019,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने अपने चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का उपयोग किया था. उन्होंने इसका एक वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ नोडल ऑफिसर ने नोटिस भेजा है. हालांकि  मामले को बढ़ता देख किरण खेर ने माफी मांग ली है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नोडिल ऑफिसर ने किरण खेर से बच्चों के साथ चुनावी नारे के शेयर किए वीडियो पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. किरण खेर की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चे वोट फॉर किरण खेर और अबकी बार मोदी सरकार नारे लगाते हुए चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं.

Advertisement

इसके बाद किरण खेर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो लिखा, जो कुछ भी हुआ वह गलत था कि उसमें बच्चों का इस्तेमाल किया गया कुछ लोगों ने इसे मुझे भेजा था और मेरी टीम ने उसे शेयर कर दिया हालांकि, बाद में उसे डिलीट कर दिया गया. जो हुआ वह बहुत गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए था"

ये है मामला

किरण खेर ने एक अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कुछ बच्चे वोट फॉर किरण खेर और वोट फॉर मोदी के नारे लगा रहे थे. इसे आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन मानकर चंडीगढ़ नोडल ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस भेजा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »